शासन की गाइड लाइन के अनुसार मनाया जाएगा मुहर्रम
कैराना। मुहर्रम में मातमी जुलूस एवं मजलिसों का आयोजन होता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते जुलूस का आयोजन नहीं होगा।
शिया समुदाय के वसी हैदर साकी ने बताया कि मुहर्रम की 5 तारीख व 7 तारीख पर मातमी जुलूस निकाले जाते हैं। इसके अलावा 9 तारीख की रात में भी जुलूस निकाला जाता है। मुहर्रम की 10 तारीख पर दिन के समय खूनी मातमी जुलूस के अलावा शाम के समय कोतवाली के सामने से जुलूस शुरू होकर पब्लिक इंटर कालेज के सामने जाकर संपन्न होता है। साथ ही बड़े व छोटे इमामबाड़े में मजलिसें आयोजित की जाती हैं। लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के हिसाब से ही कार्यक्रम किए जाएंगे। इस बार जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। कौसर जैदी ने बताया कि कोरोना काल को देखते हुए प्रशासन की गाइड लाइन के हिसाब से ही मुहर्रम मनाया जाएगा।