फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में सामान्य हिंदी के स्थान पर पहुंची हिंदी की कापी

Fri, 05 May 2017 12:08 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Evaluation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन में हाईस्कूल व इंटर में दोनों का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके साथ ही इंटर उर्दू का भी मूल्यांकन शनिवार से प्रारंभ हो जाएगा। केंद्र पर इंटर में सामान्य हिंदी के स्थान हिंदी की कापी पहुंच चुकी है, जिसके कारण प्रश्नपत्र नहीं होने पर कापी चेक नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


शहर के आरके इंटर कॉलेज मेें चल रहे यूपी बोर्ड मूल्यांकन में दिन पर दिन तेजी आने लगी है, जिसमें अभी तक एक लाख 76 हजार कॉपियों में से 93 हजार कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। हाईस्कूल में 99 में से 38 हजार और इंटर में 77 हजार में से 55 हजार कापियां चेक हो चुकी है। केंद्र उपनियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर इंटर की सामान्य हिंदी के स्थान पर हिंदी की कापी पहुंच गई है।

केंद्र पर प्रश्नपत्र नहीं होने पर अभी तक चेक नहीं की जा सकी है। उन्होंने बताया कि पेपर मंगाया जा रहा है। इसके बाद हिंदी की कापी चेक की जाएगी। उन्होंने बताया कि गृहविज्ञान में भी चल रही परीक्षकों की कमी दूर कर ली गई है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें