शामली। राजकीय महिला पालीटेक्निक में फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी की छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में दूसरे दिन विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं की भीड उमड़ी रही। जिसमें सभी ने छात्राओं द्वारा बनाए गए डिजाइनों को खूब सराहा। महिलाओं ने जमकर खरीदारी कर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
राजकीय महिला पालीटेक्निक में आयोजित प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू संगल, कविता संगल रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न परिधान साड़ी, लहंगा, कुर्ती, ज्वैलरी, बेड शीट का अवलोकन कर प्रशंसा की। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाई गई बेड शीट, कुर्ती, आधुनिक परिधान की खरीदारी की।
फैशन डिजाइनिंग की अध्यापिका दीपा चौधरी ने विचार रखे। इस अवसर पर अंजलि, अनिता त्यागी, दिव्या अहलावत, प्रिया अहलावत आदि छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य वीपी सिंह, नवीन कुमार, वाईपी सिंह, आशीष सिंह, विपुल सूर्यवंशी, विनीत चौहान, सचिन कुमार, अदिति सिंह, रश्मि, जयदेव सिंह, तेजपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, पुनीत कुमार, राजकपूर, रीता रानी आदि उपस्थित रहे।