फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी का सहयोग जरूरी

विज्ञापन
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पर्यावरण पर आनलाइन वेबिनार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। विश्व पर्यावरण दिवस पर विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब की ओर से इंपैक्ट ऑफ कोविड-19 पेंडेमिक लॉकडाउन ऑन एनवायरमेंट विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि, इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के डायरेक्टर प्रो. गोपाल शंकर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि आज समय है कि हम अपने पर्यावरण का संरक्षण करें। कोविड काल में पर्यावरण में जो सुधार आया है उसे बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। डॉ. सीमा भदौरिया, एसोसिएट प्रोफेसर आरबी एस कॉलेज आगरा ने वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान पर बल दिया। पर्यावरणविद डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने अपने वक्तव्य में लॉक डाउन के दौरान पर्यावरण में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. केपी सिंह एसोसिएट, प्रोफेसर आरबी इस कॉलेज, आगरा ने कोविड लॉकडाउन के बाद होने वाले बदलाव पर चर्चा की। डॉ. सरेश कुमार सिंह विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान, राजकीय महाविद्यालय अतरौली, अलीगढ़ ने कविताओं के माध्यम से बहुत ही रोचक व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. चमन लाल ने कहा कि इंसान प्रकृति का मेहमान बन कर आता है अत: उसे मेहमान बन कर ही रहना चाहिए। तकनीकी सत्र का संचालन शिक्षा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार विकल ने किया। तकनीकी सत्र के अध्यक्ष राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अतुल शर्मा एवं राजकीय महाविद्यालय, ननौता के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें