फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Thu, 17 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली सीएचसी में धरना प्रदर्शन करते सविंदा कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा कार्यरत संविदा कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ दफ्तर के सामने धरना दिया। इस दौरान विधायक पंकज मलिक भी धरना स्थल पर पहुंचे, जहां कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा गया। 
विज्ञापन


बुधवार को सीएमओ दफ्तर पर चल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा कार्यरत संविदा कर्मचारियों के धरने पर विधायक पंकज मलिक पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के धरने का समर्थन किया और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए हर संभव कोशिश करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संविदा कर्मचारियों की ओर से ज्ञापन भी विधायक पंकज मलिक को दिया गया।

ज्ञापन में रिजवी कमेटी के आधार पर वेतन, अन्य प्रदेशों की तरह यूपी में भी संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रणाली को खत्म करने तथा कर्मचारियों का दस लाख तक का दुर्घटना बीमा व पीएफ की सुविधा समेत नौ सूत्रीय मांगे रखी गई। धरने के दौरान फईम अहमद, डा. हुमायू खान, डा. शौर्य मलिक, डा. अनुज मलिक, डा. उमेश, अंकित कुमार, आलोक बर्णवाल, डा. सरोज दाहुजा, संगीत शर्मा, डा. उमेश, योगेंद्र पंवार, डा. मनोरमा गोपाल, संगीत शर्मा, पूजा बालियान, मीनाक्षी धीमान, दीपक शर्मा, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें