फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं का बिजलीघर पर हंगामा

Sun, 01 Mar 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली बिजलीघर में विरोध जताने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर की पंजाबी कॉलोनी, रामसागर मोहल्ला, हनुमान धाम रोड और बैंड मार्केट गुजरातियान क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं की बिजली तीन दिन से गुल रहने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ता शहर के बिजलीघर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

बताया गया कि ऊर्जा निगम द्वारा शहर में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रभावित कॉलोनियों के लोगों का कहना था कि उन्होंने स्मार्ट मीटर लगवा लिए हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने ऊर्जा निगम से जल्द रिचार्ज कराने को कहा था, इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजलीघर पहुंचे उपभोक्ताओं की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर में रिचार्ज होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है। काफी समझाने-बुझाने के बाद उपभोक्ता लौटे।
विज्ञापन

एसडीओ पुनित वर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर में समय से रिचार्ज नहीं कराया, उनकी आपूर्ति स्वतः बाधित हो गई। इसमें विभाग की ओर से कोई हस्तक्षेप संभव नहीं है। लोगों को स्थिति समझाकर भेज दिया गया है। हंगामा करने वालों में रमेश चंद सोनी, शुभम, पवन, नीरज पाल, आरिफ और पवन गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें