फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, कपड़ा व्यापारी की मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार सुबह कस्बा एलम के समीप डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार कपड़ा व्यापारी किशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
दिल्ली के खजूरी खास निवासी किशन शनिवार को अपनी मां प्रमिला के साथ शामली से स्कूटी द्वारा दिल्ली लौट रहे थे। वह दिल्ली में कपड़ा व्यापारी थे। जैसे ही वे कांधला थाना क्षेत्र के एलम बाईपास स्थित नाला कट के पास पहुंचे, उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर गिर गई।
हादसे में किशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने किशन को मृत घोषित कर दिया। प्रमिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें