फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टूटी ठोकरों का निर्माण अधूरा, कटान का खतरा बरकरार

Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मंगलोरा में यमुना में होता कटान। संवाद
विज्ञापन
चौसाना। वर्ष 2025 में यमुना की बाढ़ से हुई भारी तबाही के बाद भी सकौती, उदपुर, नाई नगला और मंगलोरा क्षेत्र में टूटी ठोकरों का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने बाढ़ से पहले ठोकरों का निर्माण कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलोरा निवासी अनिल चौधरी और अरविंद कुमार ने शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष यमुना के कटान से हजारों बीघा कृषि भूमि और फसलें नष्ट हो गई थीं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बावजूद इस बार भी समय रहते ठोकरों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद ड्रेनेज विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन निरीक्षण से पहले ही वापस लौट गई। किसान सचिन कुमार ने बताया कि सीजन की पहली बारिश के बाद ही मंगलोरा क्षेत्र में यमुना किनारे खेतों में कटान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि जिले के अन्य क्षेत्रों में ठोकरों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि यह क्षेत्र सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित है। उनका कहना है कि हरियाणा की ओर बनी ठोकरों के कारण यमुना का बहाव उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है, जिससे कटान का खतरा और बढ़ गया है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर ठोकरों का निरीक्षण किया था। प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। बरसात के बाद ठोकर निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कराने की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

— संजय मित्तल, एसडीओ, ड्रेनेज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें