फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलपार बाईपास का निर्माण अगले माह

Fri, 05 May 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण जून में शामली रेलपार बाईपास का निर्माण शुरू करेगी। तीन करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित शामली रेलपार बाईपास के निर्माण से पूर्व ई- टेंडरिंग व्यवस्था पूर्ण की जाएगी। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद शामली बाईपास का निर्माण शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन


शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास गुरुद्वारा फाटक से लेकर  मेरठ- करनाल मार्ग को जोड़ने वाले 1400 मीटर लंबाई वाले शामली रेलपार बाईपास सालों से खस्ताहाल में है।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के शामली कार्यालय प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि रेलपार बाईपास की तकनीकी रिपोर्ट को पिछले सप्ताह लोकनिर्माण विभाग ने ओके कर दिया है। अगले सप्ताह ई-टेंडरिंग व्यवस्था माध्यम से आन लाइन  टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 28 दिनों के टेंडर प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अगले माह बाईपास का  निर्माण शुरू किया जाएगा। मुजफ्फरनगर  विकास प्राधिकरण के पास  शामली रेलपार बाईपास  निर्माण के लिए धनराशि पर्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें