फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में संयुक्त होम्योपैथिक-आयुर्वेदिक कार्यालय भवन का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय शामली के झाल गांव में होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक जिला अधिकारियों के लिए संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शासन ने इस परियोजना के लिए दो करोड़ 67 लाख की स्वीकृति दी है, जिसमें से एक करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
निर्माण एजेंसी सहारनपुर की एक संस्था को कार्यदायी एजेंसी नामित किया गया है, जिसे दो वर्षों में दोमंजिला भवन का निर्माण पूरा करना है। यह भवन मेरठ-करनाल हाईवे के निकट झाल गांव की 910 वर्ग मीटर भूमि पर बन रहा है।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. विदु शेखर ने बताया कि शासन से अनुमोदन के बाद एजेंसी ने कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही, बनत कस्बे में होम्योपैथिक अस्पताल के निर्माण के लिए 29.90 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें तीन कमरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन


- 35 बेड के संयुक्त आयुष अस्पताल का प्रस्ताव भेजा गया
डॉ. विदु शेखर ने बताया कि झाल गांव में 35 बेड वाले संयुक्त होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल एवं आवासीय भवन के निर्माण के लिए छह बीघा भूमि पर प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से भारत सरकार के आयुष मंत्रालय को भेजा गया है। इस परियोजना के लिए 35 करोड़ की लागत का एस्टीमेट शासन को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें