फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला ले काटी हाथ की नस, ससुरालियाें पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। प्रेम विवाह के तीन माह बाद महिला ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने हाथ की नस काट ली। पुलिस ने महिला का अस्पताल में उपचार कराया गया। इस मामले को लेकर गढ़ीपुख्ता थाने पर करीब एक घंटे तक गहमा गहमी का माहौल बना रहा।
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवक ने करीब तीन माह पूर्व जनपद बागपत के एक गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से युवती अपनी ससुराल में रह रही है। बृहस्पतिवार की रात में किसी बात को लेकर महिला का ससुराल वालों से विवाद हो गया। इस दौरान महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। रक्त निकलते देख ससुराल वाले घबरा गए और उन्होंने पुलिस काे सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला का अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद महिला व ससुराल वाले थाने पहुंचे। महिला ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी वह पुलिस से शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले लेकर थाने पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। कुछ लोग मामले में समझौते की कोशिश में लगे रहे और महिला को समझाकर भेज दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें