फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रुकवाया दूसरा निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कोर्ट में विचाराधीन दहेज उत्पीड़न के मामले में फैसला हुए बिना ही पति दूसरा निकाह करने के लिए बरात लेकर पहुंच गया। सूचना मिलने पर पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर निकाह रुकवा दिया तथा चार बरातियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बुधवार को हरियाणा के समालखा निवासी अफसाना अपने पिता अलीहसन व चार साल की बेटी सना के साथ कैराना कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर देकर बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह हरियाणा के थाना चांदनी बाग के गांव डाढोर निवासी युवक के साथ हुआ था। दहेज उत्पीड़न के चलते ससुराल वालों ने तीन साल पहले घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। दो साल पहले उसने पति व ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था जो कोर्ट में विचाराधीन है। बताया कि उसका पति बिना फैसला हुए दूसरा निकाह करने के लिए कैराना क्षेत्र के एक गांव में बारात लेकर आया है। पुलिस गांव में पहुंची तो महिला का पति वहां नहीं मिला। पुलिस उसके जीजा, ताऊ व दो अन्य बरातियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसएसआई ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव में जाकर शादी रोकने को कहा गया है। दूसरा पक्ष मामले में फैसला होने की बात कह रहा है, जिस पर उनको फैसले के कागज दिखाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें