फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समिति का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी समिति का किया गठन
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। सहारनपुर मंडल के आयुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि निगरानी समितियां गांवों में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी कर उनकी सूची तैयार करें, ताकि समय रहते उनकी जांच कराई जा सके।
शुक्रवार को मंडलायुक्त गांव हसनपुर लुहारी में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ आंगनबाड़ी, आशा, सहायिका व ग्रामीणों की बैठक ली। उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया। कहा कि निगरानी समिति बाहर से आने वाले लोगों की सूची तैयार कर जांच कराएगी। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को थर्मल स्क्रेनर (तापमान नापने की मशीन) वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर लोगों के शरीर के तापमान की जांच करेगी। जांच के दौरान जो लोग बुखार के मरीज पाए जाएंगे। उन्हें मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाएगी। गंभीर हालत वाले लोगों की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी जाएगी, ताकि उनका समय से बेहतर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान के पति सलीम कुरैशी ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि आधे गांव में टंकी का पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसकी वजह नई लाइन से पुरानी लाइनों को अब तक नहीं जोड़ा गया। पानी न पहुंचने के कारण ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंडलायुक्त ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें