फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ें : वसीम

Sun, 07 Jun 2026 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनाधार मजबूत करने को सपा ने गांव स्तर पर तेज किया संपर्क अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पिठलोकर गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित बैठक में सामाजिक समरसता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समाजवादी नेता चौधरी वसीम राजा ने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।लोकतंत्र में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित होने से ही समाज का संतुलित विकास संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दें। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होता है। कार्यक्रम में मास्टर इस्माइल, मोहम्मद रफी, जुल्फिकार राना, बबलू एडवोकेट, इरशाद प्रधान, फरहान राना, सनव्वर चौहान, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें