शामली कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी
- फोटो : SHAMLI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
शामली। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगने की मांग की।
बुधवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मलिक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में महंगाई से आम जनता परेशान है। डीजल- पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, विशु राणा, रामप्रसाद, राहुल कुमार, प्रवीण तरार, धीरज उपाध्याय, शुभम राणा, प्रशांत चौधरी, निन्ना अंसारी, कार्तिक तोमर, राजपाल पंवार आदि मौजूद रहे।