कैराना। जिला कांग्रेस कमेटी शामली द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व मे तीतरवाडा चुंगी से स्टेट बैंक तक धन्यवाद यात्रा निकाली गई।
संगठन महामंत्री शमशीर खान ने बताया कि यात्रा जातिगत जनगणना की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा सहमति जताने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत और राहुल गांधी की दूरदृष्टि का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से हर चुनाव में जातिगत जनगणना की मांग उठाती आ रही थी, जिसे भाजपा सरकार लगातार नज़रअंदाज कर रही थी। इस अवसर पर जिलेभर के सैकड़ों कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए और खुशी प्रकट की।
यात्रा में लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद, जातिगत जनगणना जरूरी है जैसे नारे लगाते हुए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ रामलाल, सनी गुप्ता, जाहिद यामी, संदीप शर्मा, कादिर जंग, सुहैब खान, चाहत खान, सलमान राणा, शाहरुख मंसूरी, मुंशाद, साकिर, साबिर चौधरी, आलिम चौधरी, जावेद, आलिम, सोमपाल, विनय कश्यप मौजूद रहे।