फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में हार के बाद सामने आई कांग्रेस की अंर्तकलह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जिले में कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह सामने आ गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर हुई बैठक में प्रत्याशियों पर पार्टी फंड का दुरुपयोग करने और विपक्षी दलों से सांठगांठ कर पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे। इस स्थिति से पार्टी हाईकमान को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शहर के बुढ़ाना रोड पर विश्वकर्मा नगर में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। जिसमें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की हार की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशियों ने पार्टी फंड का दुरुपयोग किया। विपक्षी दलों से सांठगांठ कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया गया।
जिला संगठन की उदासीनता और निष्क्रियता के चलते मनोयोग से चुनाव नहीं लड़ा गया और निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। पूरे मामले की कांग्रेस पार्टी हाईकमान को अवगत कराते हुए जांच की मांग की गई। बैठक में पंडित ज्योति प्रसाद शर्मा, सुरेश पाल सैनी, मनोज शर्मा, विक्रम सिंह, रविंद्र आर्य, योगेश भारद्वाज, श्यामसुंदर शर्मा, अशोक जैन, निशाद सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट..
- आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। पार्टी के प्रत्याशियों और संगठन ने इन चुनाव में पूरी मेहनत की है, लेकिन जो लोग अब आरोप लगा रहे हैं, वह पूर चुनाव में कहीं नहीं दिखाई दिए। पार्टी को नुकसान पहुंचाने में लगे रहे। इन लोगों ने पिछले चुनावों में भी पार्टी का बड़ा नुकसान किया। ऐसे लोगों की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। - दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें