फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूषित छाछ और दूध पीने से तीन बच्चों समेत आठ की हालत बिगड़ी

Tue, 19 May 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन सीएचसी में भर्ती दूषित छाछ पीने से महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। गांव भैंसानी इस्लामपुर में सोमवार सुबह घर पर बनाई छाछ व दूध पीने से एक परिवार के आठ सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीमार होने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें दूध पिलाया गया था। सभी को उल्टी, घबराहट और बेचैनी होने पर थानाभवन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों ने दूध या छाछ खराब होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी मुस्तफा ने अपने घर में गाय पाल रखी है। बताया कि सोमवार सुबह रात के दूध से छाछ बनाई गई थी, जिसे परिवार के सदस्यों ने पिया। इसके अलावा दो बच्चों ने को दूध पिलाया गया। दूध और छाछ पीने के कुछ ही देर बाद परिवार के लोगों को अचानक उल्टी, घबराहट और जी मिचलाने की समस्या बन गई। इससे परिवार में अफरातफरी मच गई। बीमार होने वालों में मुस्तफा (55 वर्ष), उनकी पत्नी जाहिदा (50 वर्ष), पुत्र मोहम्मद उमर (25 वर्ष), पुत्रवधू गुलफशा (22 वर्ष), दरक्षा (23 वर्ष), फरहान (18 माह), फरहीन (5 माह) आलिया (18 माह) शामिल हैं।
तबीयत खराब होने पर अन्य परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी बीमार लोगों व बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी मरीज चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक का कहना है कि रात का दूध या छाछ खराब होने या किसी अन्य कारण से दूषित हो जाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। मुस्तफा ने बताया कि बच्चों को दूध पिलाया गया था जबकि परिवार के अन्य लोगों ने सुबह छाछ पी थी। इसके बाद ही सभी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में ये बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. किशोर कुमार आहूजा के अनुसार

- बासी भोजन का सेवन न करें।
- खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें।
- अधिक मसाले वाला भोजन न ले।
- खाने पीने की चीजों में साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- अधिक मात्रा में पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
- तेज धूप में जाने से बचे, ज्यादा ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह ले।

थानाभवन सीएचसी में भर्ती दूषित छाछ पीने से महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें