21 नवदपंतियों के बीच कराए सुलह- समझौते
शामली/ कैराना/ थानाभवन। जिलेभर में कई स्थानों में परिवार परामर्श केंद्र की ओर से हुई सुनवाई में 21 दंपती के बीच सुलह समझौते कराए गए।
रविवार को शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 15 नवदंपति परिवारों को समझौते के लिए बुलाया गया था, जिसमें एक परिवार के बीच समझौता कराया गया। इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य पवन संगल, रामकुमार वर्मा, दीपशिखा, अजय चौधरी, रीनागौतम आदि मौजूद रहे। कैराना नगर पालिका परिसर में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में कैराना, कांधला व झिंझाना थाने से संबधित कुल 15 दंपती विवादों में समझौते का प्रयास कराया गया। इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य मोहन लाल आर्य, रवि वालिया, कांस्टेबल सोनू पंवार व मोनिका आदि मौजूद रहंी।
थानाभवन कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को होने वाले परिवार समाधान केंद्र में गठित टीम ने पांच दंपती के बीच समझौता कराया। परिवार समाधान केेंद्र में 30 परिवारों को बुलाया गया। पांच दंपती ने एक दूसरे के साथ दोबारा नए जीवन की शुरूआत करने का निर्णय लिया। दंपती ने एक दूसरे को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर नए जीवन की शुरुआत की। इस दौरान दीवान रमा देवी, फराह, राजीव गोयल, मा रमेश चंद सैनी, डॉक्टर तोहिद हसन, फरजंद अली, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।