फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र व शिक्षक समेत 14 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र, शिक्षक सहित 14 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। कैराना के एक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक समेत जिले में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। चार रोगी ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 94 हो गई है।
जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जिले में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले। कैराना के एसवी पब्लिक स्कूल के 50 वर्षीय शिक्षक और 16 वर्षीय छात्र भी पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को एंटीजन किट से हुई जांच में दोनों पॉजिटिव पाए गए थे। अब लैब में हुई जांच में भी दोनों पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को ही स्कूल को बंद कराकर सैनिटाइज कराया गया था। इनके अलावा कैराना के पावटी कला, गुजरातियान शामली, कमला कॉलोनी शामली, भैसानी, रोगनग्राम में एक-एक तथा पटनी परता व मोहल्ला ठाकुरद्वारा में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। चार मरीजों ठीक हो गए हैं। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 94 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

124 लोगों की जांच की
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर 124 लोगों की कोरोना जांच की। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में 74 लोगो की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की। जांच के दौरान सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आईं। इसके अलावा 50 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
कोरोना संक्रमित
29 मार्च - 02
30 मार्च - 11
31 मार्च - 10
एक अप्रैल - 14
दो अप्रैल - 15
तीन अप्रैल - 16
चार अप्रैल - 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें