फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हरे भरे पेडों का कटान करने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरे पेड़ों के कटान होने की शिकायत सीएम से की
विज्ञापन

कांधला। रालोद और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग की मिलीभगत से हरे भरे पेडों का कटान का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पोर्टल पर शिकायत की है। चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न की गई तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रालोद नेता राजन जावला एवं किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष टीनू जावला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने वन विभाग से सांठगांठ करके हरे भरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं। हरे पेडों का कटान किए जाने से पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है। टीनू जावला ने बताया कि वन विभाग अनुमति के नाम पर खेल करते हुए पूर्वी यमुना नहर नाला पटरी के समीप और सलेमपुर रोड पर सैकड़ों पेड़ों का कटान करा रहा है। वन विभाग को सैकड़ों पेड़ों के कटान की अनुमति दे दी गई। इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, शिकायत करने पर लीपा पोती की जा रही है। रालोद नेता एवं किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई किए जाने की मांग की है । चेतावनी दी है कि पेड़ों का कटान बंद कर अनुमति देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं गई है तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। मामले में डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें