फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सीमेंट की जांच करने पहुंचे कंपनी के जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम यारपुर निवासी किसान अर्जुन ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए व्यापारी पर नकली सीमेंट देने का आरोप लगाया है। मामले में सीमेंट कंपनी के जेई मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसने कस्बा गढ़ी अब्दुल्ला से एक सीमेंट एजेंसी के मालिक विकास कुमार के यहां से एक कंपनी के 225 कट्टे सीमेंट के 21 मार्च को लिंटर के लिए खरीदे थे। आरोप है कि बारिश के बाद से ही लिंटर में सीलन आ गई। इसकी शिकायत एजेंसी मालिक से की तो वह उसने कि तो उसने कंपनी में इसकी शिकायत कर वहां से इंजीनियर बुलाने का आश्वासन दिया, लेकिन कंपनी से कोई जेई नहीं आया। पांच महीने बीत जाने पर अर्जुन ने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल की। उसके बाद मंगलवार को किसान के घर कंपनी का जेई पहुंचा और लिंटर जांच की। जेई मनीष कुमार ने बताया कि अभी जांच चल रही है। सीमेंट में मिश्रण सही न होने तथा ज्यादा कंक्रीट होने की वजह से भी ऐसा हो जाता है। बाकी जांच करने के पश्चात कंपनी को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। वहीं, किसान अर्जुन ने डीएम से शिकायत करते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें