फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी विस्फोट के पीड़ितों का पालिका कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन

कांधला। पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के दौरान हादसे की शिकार हुईं महिलाओं के मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परिजन भटक रहे हैं। परिजनों ने पालिका कार्यालय पर हंगामा करते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

31 जनवरी को कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी निर्मला, सुरेशो और सरस्वती सहित पांच लोगों की पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में मौत हो गई थी। इनके परिवार के लोगों को अर्थिक मदद देने के लिए घोषणा की गई थी। इससे संबधित दस्तावेज का पूरा करने के लिए परिजन भटक रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि वे मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगरपालिका व विकासखंड के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने पालिका से मृतक महिलाओं के प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की तो उन्हें विकास खंड में जाने को कहा जाता है, जब विकास खंड पहुंचे तो नगरपालिका जाने को कहा जाता है। पटाखा कांड में मारी गई तीनों मृतक महिलाओं के परिजन सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। बृहस्पतिवार को तीनों मृत महिलाओं के परिजनों ने नगरपालिका प्रांगण में प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने प्रशासन से मृतक महिलाओं के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बलिराम यादव ने बताया कि उनका आवास पालिका में है, लेकिन घटना स्थल देहात में आता है इसलिए इनका प्रमाण पत्र ब्लाक से बनाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें