फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग तैयार, असमंजस में व्यापारी

Sat, 01 Jul 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
GST - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) आज से लागू हो जाएगा। वाणिज्यकर विभाग ने जीएसटी के संबंध में अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्यमियों को जागरूक करने के लिए संवाद कार्यक्रम किए जा चुके हैं और शनिवार को वाणिज्यकर कार्यालय पर जीएसटी दिवस मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले के अभी 598 व्यापारी ऐसे हैं, जो वाणिज्यकर विभाग में तो रजिस्टर्ड हैं, लेकिन जीएसटी में उनका माइग्रेशन नहीं हो सका है। इनमें खासकर कपड़ा व्यापारी शामिल हैं, जो जीएसटी में दिए जाने वाले टैक्स को लेकर भ्रमित हैं।

अधिकांश व्यापारी और उद्यमी यह बात कह चुके हैं कि जीएसटी मंजूर है, लेकिन उसमें कुछ खामियां भी दूर की जानी चाहिए। मसलन, प्रत्येक माह में तीन बार ऑनलाइन रिटर्न भरने से व्यापारियों को काफी परेशानी होगी। क्योंकि ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने में त्रुटियां रहने पर पेनल्टी का प्रावधान है। जीएसटी लगने के बावजूद मंडी समिति शुल्क बरकरार रहने पर भी व्यापारियों में विरोध है। 
विज्ञापन


उधर, वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे का कहना है कि पूर्व में 18 प्रकार के टैक्स लगते थे, लेकिन अब सिर्फ जीएसटी एक ही टैक्स लगेगा। इसमें व्यापारी, उद्यमी के साथ ही आमजन को लाभ पहुंचेगा। जीएसटी को लागू करने में   व्यापारी और उद्यमियों को भी पूरा सहयोग करना चाहिए, क्योंकि         यह देशहित में है। 

दुल्हन की तरह सजाया कार्यालय 
आज से जीएसटी प्रणाली लागू हो जाएगी। इसके चलते वाणिज्यकर विभाग में तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को कार्यालय पर जीएसटी दिवस मनाया जाएगा, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे।

इससे पूर्व ही शुक्रवार शाम को वाणिज्यकर कार्यालय को दुल्हन की तरह सजा दिया गया। कार्यालय की बिल्डिंग पर रंग बिरंगी झालर लगा दी गई, जिससे कार्यालय जगमगा उठा। वाणिज्यकर अधिकारी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह कार्य देशहित में हो रहा है। इसमें सभी व्यापारियों को सहयोग करना चाहिए।

माफिया पर नकेल कसने को बनेगी टास्क फोर्स 
जीएसटी को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ ही टैक्स चोरी का माल मंगाने वाले माफिया पर नकेल कसने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसमें वाणिज्यकर अधिकारी, मजिस्ट्रेट, एआरटीओ और पुलिस का अधिकारी शामिल रहेगा। शामली जनपद में भी दिल्ली, पानीपत और करनाल की तरफ से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का माल आता है। यदि जीएसटी लागू होने के बाद टास्क फोर्स ने गंभीरता से कार्य किया, तो टैक्स चोरी करने वाले माफिया पर भी शिकंजा कसेगा। टैक्स चोरी करने वाले माफिया की सूची एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर कार्यालय से जारी होगी, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

जीएसटी में रजिस्ट्रेशन की स्थिति 
वाणिज्यकर विभाग में जिले के कुल 4035 व्यापारी, उद्यमी रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 3455 व्यापारियों का जीएसटी में   माइग्रेशन (जीएसटी नंबर ले लिया) हो चुका है। अभी 598 रजिस्टर्ड व्यापारियों ने जीएसटीएन नहीं   लिया है। इनमें काफी व्यापारी    ऐसे हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन में   लगाए गए पेन कार्ड अथवा अन्य दस्तावेज मिलान नहीं हो सका है। इसके अलावा 25 जून के बाद     से अब तक जीएसटी के तहत    चार नए रजिस्ट्रेशन केबल व्यवसायियों के मनोरंजन कर विभाग से शिफ्ट होकर आए हैं। 
विज्ञापन


इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क 
नोडल अधिकारी : प्रमोद दास गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर : 7235001779
लिंक अधिकारी : रवि कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर : 7235001777
लिंक अधिकारी : एसपी मलिक, असिस्टेंट कमिश्नर : 7235001778
लेंड लाइन टेलीफोन नंबर : 01398- 250230
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें