फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, धरना दिया

Fri, 05 Feb 2016 01:20 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। तीन दिवसीय क्रमिक धरना प्रदर्शन लखनऊ मुख्यालय पर 15 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी धरना और हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के डिप्लोमा इंजीनियरों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर धरना दिया और डीएम को ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर तीन दिवसीय क्रमिक धरना प्रदर्शन 15फरवरी, 16 फरवरी और 17 फरवरी को महासंघ के कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ मुख्यालय पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 मुख्यमंत्री की ओर सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर 17 फरवरी के बाद बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दिप्तेश कुमार तोमर, मुकेश कुमार, पवन कुमार, मोहर सिंह, सलमान जैदी, वीके अग्रवाल, मेहर सिंह, सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह, कन्हैया लाल,           अनवर अहमद,  पीके डिंगल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें