फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

Tue, 03 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। थानाभवन क्षेत्र में हुई गुल्लू की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक राजेंद्र पहलवान के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की।

एसडीएम श्याम अवध चौहान को ज्ञापन देकर कहा कि 21 अप्रैल की रात हिंड निवासी गुल सनव्वर उर्फ गुल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह राशन डीलर के खिलाफ शिकायत रही थी। उसमें गुल्लू को पहले से जान का खतरा बना हुआ था तथा पुलिस अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया था।

इसके बावजूद ने गंभीरता नहीं दिखाई। हत्याकांड में गुल्लू के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल्लू के पास सिर्फ दो बीघा कृषि भूमि है और परिवार में पांच छोटे बच्चे हैं। मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाए तथा हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराया जाए। मौके पर राधेश्याम शर्मा, वीरपाल उपाध्याय, हरपाल सिंह, डॉ. राजीव कुमार वशिष्ठ, हर्ष गोयल, शौराम सिंह, मोबीन राणा, आरपी शुक्ला, निशा डोगरा, रवि आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें