फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शीतलहर... स्कूल दो दिन और बंद रहेंगे

Mon, 12 Jan 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कोहरे में एम एसके रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में सर्दी के इस मौसम में अब तक शनिवार की रात सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। रात से लेकर सुबह तक कोहरा व पाला पड़ा और दिन में शीतलहर चलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं ठिठुरन बढ़ने से स्कूलों में 12 और 13 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार रात को कोहरा छाने के साथ पाला भी पड़ा। पाला पड़ने के साथ ही ठंडी हवा चलती रही, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर चार डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह भी कोहरा छाया रहा और शीतलहर चलती रही, जिससे ठिठुरन बनी रही। सड़कों पर कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। दिन में 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चली। दोपहर में साढ़े 11 बजे धूप निकली।
धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर चार डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम है। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले तीन दिन शीतलहर चलने व कोहरा छाने से मौसम ठंडा बने रहने के आसार है।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस अमित मलिक ने बताया कि जिले में पड़ रही ठंड के चलते डीएम के आदेश पर 12 व 13 जनवरी को नर्सरी से कक्षा आठ तक सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था।

शामली कोहरे में एम एसके रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

शामली कोहरे में एम एसके रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें