फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ हादसे पर दो आंसू तक नहीं बहा पाए सीएम : चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कुंभ हादसे में मारे गए लोगों के आंकड़े प्रदेश सरकार ने छिपाए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति ने हादसे पर शोक संवेदना प्रकट की, मगर हादसे के 17 घंटे बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो आंसू तक नहीं बहाए। वह अपनी कुर्सी को बचाने में लगे रहे।
सांसद चंद्रशेखर रविवार को शामली के गढ़ीपुख्ता में पूर्व सांसद अमीर आलम के आम के बाग में आयोजित पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री अमीर आलम खां, उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम समेत करीब 400 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में महाकुंभ में जो हादसा हुआ, उसे छिपाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा प्रयास किया। किसी ने हादसे में अपना बेटा, किसी ने बहू और किसी ने पिता खोया, मगर मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी को बचाने में लगे रहे। पुलिस प्रशासन को भी घटना छिपाने के लिए मजबूर किया गया। हादसे में 1500 से अधिक लोग मीसिंग हुए, मगर सरकार ने इसे छिपाया। पूरा सिस्टम ही लाशों को कम करने और आंकड़ों को छिपाने में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद अमीर आलम और पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि आसपा की नीतियों के कारण ही रालोद को छोड़कर पार्टी ज्वाइन की है। समारोह में शामली के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर के आसपा के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें