शामली में मुजफ्फरनगर रोड पर धूप से बचने को चुनरी से मुंह लपेटकर जाती महिला। नागरिक
शामली। जिले में बृहस्पतिवार रात को आई तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे। बादल छाने से बारिश होने की संभावना थी लेकिन आठ बजे धूप निकली। दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम गर्म हो गया। गर्मी के साथ मौसम में उमस बनने से लोग परेशान रहे।
शाम तक धूप निकली रहने से मौसम गर्म रहा। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह को बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।