फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मौसम में फिर हुआ बदलाव,सुबह हल्के बादल, दिन मे निकली धूप -दिन और रात का पारा स्थिर, पारा पहुंचा 38 डिग्री सेल्सियस-

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह बादल छाए और दिन में निकली धूप
विज्ञापन

शामली। एक बार फिर मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मौसम में बदलाव प्रारंभ हुआ है। अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन और चार डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन और रात का पारा स्थिर रहा। मंगलवार को दिन का पारा 38 डिग्री और रात का पारा 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। मंगलवार का दिन सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। आकाश में बादल छाए रहने के बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट की संभावना है। बुधवार को दिन का दो और रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस में गिरावट होने से दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किए जाने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि सात और आठ अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में जरूर बदलाव होगा। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें