बूंदाबांदी के बाद छाए बादल, भीषण गर्मी से राहत
शामली। शुक्रवार की देर रात बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बाद शनिवार को मौसम में मामूली बदलाव आया। आकाश में बादल और हल्की धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहा। पूरे दिन उमस से मामूली राहत मिली। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के एक-एक डिग्री तापमान कम हो गया। दिन का तापमान 38 और रात का पारा 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।
शुक्रवार की देर रात तेज हवा के साथ बूूंदाबांदी होने के बाद पूरी रात मौसम ठंडा रहा। शनिवार को सुबह पांच बजे के लगभग हल्की बूंदाबांदी हुई। थोड़ी देर की बूंदाबांदी के बाद आकाश में बादल छाए रहे। पूरे दिन मौसम मिश्रित रहा। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से उमस से छुटकारा नहीं मिल पाया। शाम को बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि रविवार को भी मिश्रित मौसम रहेगा। हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। संवाद