फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिनभर छाए रहे बादल, अधिकतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। जिससे लोगों को गर्मी से भी निजात मिली। दोपहर तक बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

जून माह में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, रविवार को देहात क्षेत्र में बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक निजात मिली थी। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली हवा ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी।
दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें