शामली। शामली और बलवा के बीच 17 दिन पहले ट्रेन पलटाने की कोशिश करने की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि, तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
31 मई की रात को दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन को शामली और बलवा के बीच पलटाने की कोशिश की गई थी। आरोपियों ने रेलवे लाइन पर नलकूप का लोहे का 20 फीट लंबा पाइप, सीमेंट का बड़ा पाइप और पत्थर रखे थे। लोको पायलट ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया था। स्टेशन मास्टर आशीष सैनी की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस घटना में पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं तलाश पाई है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि पुलिस, एसओजी टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।