फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर कपड़े की फेरी लगाने वाले की हत्या

विज्ञापन
शामली : गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव रेहड़ा माजरा में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। ऊन पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रेहड़ा माजरा में बुधवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट के दौरान कपड़े की फेरी लगाने वाले की विरोध करने पर हत्या कर दी। बदमाश बेटियों की शादी के लिए रखे जेवरात व अन्य सामान लूटकर ले गए। इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव रेहड़ा माजरा में बुधवार की रात चार बदमाश कपड़े की फेरी करने वाले 50 वर्षीय महिपाल पुत्र मांगेराम के घर में घुस गए। परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने लूटपाट की तो महिपाल ने विरोध किया। जिस पर बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से उसकी कनपटी के पास वार किए। बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और कुछ बर्तन व अन्य सामान लूटकर ले गए। परिजन घायल महिपाल को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी सुकीर्ति माधव और एएसपी ओपी सिंह ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लिए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। महिपाल के भाई रामेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसपी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें