छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
शामली। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन जलालाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया।
बृहस्पतिवार को कालेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ कालेज के डायरेक्टर अंकित गुप्ता व कार्यक्रम अधिकारी प्राचार्य रामकिशोर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बीकॉम की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वक्ताओं ने शिविर के नियमों और उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर में पौधरोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में प्रबंधक शंकर नामदेव, मनोज मलिक, शिवानी नायक, बोबी पुंडीर, अंकुर शर्मा, शबनम, सबिया और अवनीश कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद