फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता, कॉलेज में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 05 Apr 2024 11:21 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में नवीन जिला मुख्यालय के निकट जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र बृहस्पतिवार की रात को संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला है।

विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी आर्यन धीमान पुत्र संजीव धीमान जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। बृहस्पतिवार रात में छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। सुबह छात्र के न मिलने पर उसकी विद्यालय कैंपस में तलाश की गई, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन विद्यालय पहुंचे और छात्र के बारे में जानकारी ली। विद्यालय प्रशासन व छात्रों का कहना है की रात 12 बजे तक उसे कैंपस में देखा गया। रात में 10 बजे उसकी रजिस्टर में एंट्री भी मिली है। इसके बाद छात्र कहां और कैसे लापता हुआ, इसका अभी पता नहीं चला है। रात में कैंपस का गेट भी बंद रहता है और दीवार भी इतनी ऊंची है कि छात्र आसानी से नहीं कूद सकते। छात्र के लापता होने से परिजन परेशान है। परिजनों ने छात्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने विद्यालय में पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें