फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाथरूम में नहाने गए कक्षा आठ के छात्र की मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मृतक छात्र सार्थक का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
शामली। शहर के ज्वालागंज मंडी अटल पार्क निवासी ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स व्यापारी राहुल वर्मा के साढ़े 13 वर्षीय पुत्र सार्थक वर्मा की बाथरूम में नहाते समय मौत हो गई। वह स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने हार्ट फेल होने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

राहुल वर्मा की विजय चौक के निकट ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उनका बेटा सार्थक वर्मा रविवार सुबह बाथरूम में नहाने के लिए गया था। करीब 10 मिनट बाद उसकी बड़ी बहन ने जल्दी बाहर आने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने तत्काल दरवाजा तोड़ा तो अंदर सार्थक बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन एक अन्य निजी अस्पताल ले गए, वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र के पिता राहुल वर्मा ने बताया कि बाथरूम में गीजर करीब 14 साल से लगा हुआ है। गीजर के निकट ही बड़ा रोशनदान है। उन्होंने बताया कि जब बेटा नहाने गया तो उस समय गीजर बंद था और बाल्टी में पहले से ही पानी भरा था। इस स्थिति मेें गैस से दम घुटने से मौत होना नहीं माना गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने हार्ट फेल होने से छात्र की मौत होने की आशंका जताई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। छात्र इकलौता पुत्र था। उसकी बड़ी बहन स्कॉटिश स्कूल में ही कक्षा नौ की छात्रा है। छात्र की मौत होने से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें