चौसाना। ग्राम भड़ी मे पंचायत विभाग द्वारा तालाब की खोदाई के दौरान रकबे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव भी हुआ। आरोप है कि तालाब में कम रकबे की खोदाई की जा रही। तालाब के आधे से अधिक रकबे पर ग्रामीणों का कब्जा है।
गांव भडी में तालाब के कम रकबे पर पंचायत द्वारा खोदाई करने का आरोप लगाते हुए गांव के रफाकत, सावेज, बरासत, मुकर्रम, साजिद, शौकत आदि ने विरोध किया। इस पर गांव के ही दूसरे पक्ष नाजिम, शमशेर ने विरोध किया। कहासुनी के बाद शमशेर पक्ष की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि महिलाओं ने जमकर ईंट पत्थर बरसाएं। पीडित पक्ष ने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन पर प्रकरण से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की शिकायत होने से इंकार किया है।