फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: त्योहारी सीजन में जाम से जूझ रहा शहर

Sun, 20 Oct 2024 10:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहा जाएगा या फिर अनदेखी कि तय मार्ग से ई-रिक्शा संचालित नहीं होने के कारण त्योहारी सीजन में शहर जाम से जूझ रहा है, जिसके कारण यात्रियों, दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 दिन पूर्व परिवहन और पुलिस विभाग को ई-रिक्शा चालकों का रूट निर्धारण करने का प्लान भी पूरी भी फेल है। कलर सिस्टम भी अभी तक लागू ही नहीं किया गया।
विज्ञापन

n दिल्ली रोड पर बस स्टैंड के पास : यहां पर बस स्टैंड के ठीक सामने ही कई चालक ई-रिक्शा को लेकर खड़े थे, जिसके कारण यात्रियों को भी बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी। साथ ही ई-रिक्शा के कारण मार्ग पर जाम लगा था।
n रेलवे स्टेशन के पास : रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास कई रिक्शा खड़ी थी, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्रियों ने बताया कि आए दिन चालक ई रिक्शा को लेकर अंदर ही खड़े हो जाते हैं, जिसके कारण अन्य चालक वाहनों को अंदर नहीं ला पाते।
विज्ञापन

n शामली का बड़ा बाजार : यहां पर बिना किसी रोकटोक के ई-रिक्शा दौड़ रही थी। दो चालकों ने सड़क के बीचोबीच ई-रिक्शा को खड़ा किया था। जिसके कारण दूर तक बाजार में जाम लगा हुआ था।
n गांधी बाजार : यहां पर भी ई-रिक्शा चालकों के कारण जाम लगा हुआ था। दुकानदार और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
n रूट निर्धारित होते ही मिलेगी जाम से निजात : शामली मंे व्यापारी नेता धनश्याम दास गर्ग, मनोज कुमार, पंकज जैन का कहना है कि चालक जब चाहे, जहां चाहे ई-रिक्शा को रोक लेते है, जिसके कारण जाम लगता है।प
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें