फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट आने से शहर की बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गर्मी बढ़ते ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली की कटौती शुरू हो गई है। शहर में बुढ़ाना रोड बिजली फीडर में फाल्ट आने से शहर में रात में बिजली गायब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से दिन और रात में भीषण गर्मी होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार की शाम पांच बजे अचानक बिजली गायब हो गई। शुक्रवार रात्रि दस बजे थोड़ी देर के लिए बिजली चालू हुई, बाद में पूरी रात बिजली गायब रहने से शहर के आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली आने से शहर वासियों को राहत मिली। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम को शहर के बुढ़ाना रोड बिजली फीडर में फाल्ट आने से शहर की बिजली बाधित हो गई थी। बिजली फाल्ट की सूचना पर रात में कर्मचारी लगाकर फाल्ट को दूर करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें