शामली। शहर के विजय चौक पर पुलिया निर्माण के कारण बुधवार को ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका परिषद शामली द्वारा विजय चौक पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा गया है, जिस कारण यातायात भी अवरुद्ध हो गया है। बुधवार को रास्ता न मिलने के कारण विजय चौक पर ट्रैफिक जाम लगा। वहां जाम लगने के बाद बुढ़ाना रोड, अजंता चौक, एमएसके रोड, बाईपास सहित अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक जाम लग गया।
जाम में फंसे वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। यहां तक कि दुपहिया वाहन चालकों का निकलना भी दूभर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभाला।
एआरटीओ ने की चेकिंग
थानाभवन। एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम ने बुधवार को कस्बा थानाभवन में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लकड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली और कागजात न दिखाए जाने पर जेसीबी चालक का चालान कर दिया।