शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
शहर को गन्ने के जाम से मिली कुछ राहत
शामली। पिछले कई दिन से गन्ने के जाम से जूझ रहे शहर को शनिवार को कुछ राहत मिली। हालांकि दोपहर को स्कूलों में अवकाश के बाद थोड़ी जाम की स्थिति रही, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। रविवार को भी मिल द्वारा इंडेंट जारी ना करने से राहत की उम्मीद है।
शामली शुगर मिल में पिछले कई दिनों तकनीकी खराबी चल रही थी, जिस कारण तौल भी बंद थी। इस वजह से पूरा शहर गन्ने के जाम से जूझ रहा था। आम लोगों को काफी परेशानियां हो रही थी। डीएम ने भी मिल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। रविवार सुबह से शहर में गन्ने के वाहन कम थे, लेकिन दोपहर में इनकी संख्या बढ़ गई। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से शहर के एमएसके रोड आदि जगहों पर कुछ जगह जाम लगा, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। शुगर मिल केजीएम केन ने बताया कि 17 नवंबर को इंडेंट जारी नहीं किया गया है इस वजह से गन्ने के वाहनों की संख्या कम रहेगी। पुराने इंडेंट वाले ही किसान आएंगे।