फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में खूब थिरके शहरवासी

विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर अग्रसैन बरात घर में आयोजित राम लखन सेवा समिति द्वरा कार्यक्रम नृत्यकरती मह? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। रामलखन सेवा समिति ने होली मिलन समारोह और वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया। भजनों पर शहरवासी थिरके और फूलों से होली खेली गई। समिति की नई कार्यकारिणी को भी शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल रहे। समारोह में धर्मज्ञान प्रतियोगिता, अंताक्षरी, तोल मोल के बोल, सरप्राइज गिफ्ट प्रतियोगिताएं हुई। जिनके विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। भजन संध्या में गायक संजय गोयल (गोबिंद सखा) ने अपने भजनों से भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपने भजनों पर शहरवासियों को थिरकाया। महिलाओं ने भी जमकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीनिवास गोयल, गिरधारी लाल नांरग, अनिल कुमार गोयल, विरेंद्र मित्तल, सतीश कुमार, राजकुमार, अवनीश संगल, मनोज गोयल, शिवकुमार, राजेश, हरि कृपा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल संगल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में संरक्षक यशपाल पंवार ने करोना वायरस के प्रति लोगों केे सचेतन किया। उन्होंने होली पर जगह-जगह हुड़दंग करने वालों पर नियंत्रण के लिए कहा। कहा कि माता पिता बच्चों पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने संस्था के पुन: अध्यक्ष बने अशोक गोयल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। सत्र संयोजक अजय कुमार गर्ग ने कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, संजय ऐरन, सचिव सक्षम संगल उपसचिव संजय अग्रवाल, चंचल गोयल और कोषाध्यक्ष पर पर शिवकुमार मित्तल उपकोषाध्यक्ष पद पर सचिन मंगल आदि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

शामली हनुमान धाम पर अग्रसैन बरात घर में आयोजित राम लखन सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम में मंचासीन ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें