फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां के निकट बुलेट समेत तीन बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और तीन गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां निवासी दीपक उर्फ काला और अंकित एक बाइक पर और दूसरी बाइक पर इसी गांव के अंकुश और सचिन शामली से अपने गांव जा रहे थे। जब वे गांव के निकट पहुंचे तो सामने से एक अन्य बुलेट बाइक आ गई। दोनों की बाइकें सामने से आ रही बुलेट से टकरा गई। टक्कर होने पर दोनों बाइकें सड़क पर गिर गई, जिससे उस पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में भर्ती कराया। जहां दीपक (27 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बुलेट सवार युवक मौके पर नहीं मिला। दुर्घटना के बाद वह बुलेट लेकर चला गया। इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें