फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेपर मिल में मशीन की चपेट में आकर ऑपरेटर की मौत

Sun, 12 Jan 2025 05:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव पंवार खेडा निवासी संदीप का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का स्थित पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के पेपर मिल में मशीन की चपेट में आकर 24 वर्षीय ऑपरेटर संदीप राणा उर्फ गोपी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव पंवार खेड़ा निवासी संदीप राणा पेपर मिल में मशीन ऑपरेटर था। शुक्रवार देर रात वह ड्यूटी पर था। उसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया और सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चाचा जीतू सिंह ने बताया कि संदीप दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई रामकुमार मुजफ्फरनगर पेपर मिल में काम करता है। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है। मृतक का पिता लक्ष्मण सिंह भी पूर्व में सिक्का स्थित इसी पेपर मिल में काम करता था। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया कि पेपर मिल में काम करने वाले कर्मचारी की मौत हुई है। पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अस्पताल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें