शामली। चीन का मांझा मौत का कारण बना हुआ है इसके बाद भी जिले के कुछ दुकानदार इसको बेच रहे हैं। मांझे का एक गट्टू 200 से लेकर 500 रुपये में बेचा जा रहा है। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हैं। संवाददाता ने पड़ताल की तो उसे आसानी से दुकानदार मौत का मांझा देने को तैयार हो गए।
स्थान- काजीवाड़ा मोहल्ला
संवाददाता : भाई, पंतग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझा चाहिए
दुकानदार: मिल जाएगा, कितना लोंगे
संवाददाता: एक गट्टू दे देना
दुकानदार : वैसे तो 500 रुपये का बेच रहे हैं मगर तुम 200 रुपये दे देना
संवाददाता : गट्टू लेकर, और भी मिल सकते हैं क्या
दुकानदार : जितना चाहो ले लेना, मगर किसी को बताना मत।
स्थान : बड़ा बाजार
संवाददाता: चीन का मांझा चाहिए
दुकानदार: कितना लेगा
संवाददाता: पतंग उड़ाने के लिए चाहिए
दुकानदार :30 रुपये का 100 गज मिलेगा
संवाददाता: ठीक है दे दो
दुकानदार : हम चोरी छिपे ही इसे बेच रहे हैं, किसी को बताना नहीं
दो जगह बेचने से किया इनकार
200 से 300 रुपये अतिरिक्त में बेचा जा रहा मांझा
पड़ताल के दौरान सामने आया है कि शहर के बड़ा बाजार के अलावा दिल्ली रोड पर भी चीनी मांझा बेरोकटोक बेचा जा रहा है। जो मांझा 200 रुपये में मिल रहा था उसके 400 रुपये तक लिए जा रहे हैं। खुले मांझे पर भी 20 से 30 रुपये तक अतिरिक्त लिए जा रहे हैं।
चीन का मांझा बेचना जुर्म
चीन का मांझा जानलेवा बना हुआ है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है ।यदि कोई प्रतिबंधित मांझा बेचता पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लोग प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों की सूचना सीधे पुलिस को दें, तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रामसेवक गौतम, एसपी शामली
चीन के मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। बिक्री करने वाले दुकानदारों का ब्योरा तैयार कराया जाएगा।लोगों से भी अपील है कि बिक्री करने वालों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें, तुरंत कार्रवाई अमल मेंं लाई जाएगी।
अरविंद चौहान, जिलाधिकारी शामली
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार