शामली। नगरपालिका की ओर से शहर को शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। जिसके तहत नगरपालिका द्वारा शहर में बने डिवाइडरों के बीच गमले रखवाकर उनमें चाइनापाम पौधों लगाकर शहर को सुंदर और हरा-भरा किया जाएगा।
पालिका ने शहर के बीच मैन रोड सड़क पर आर्य समाज से लेकर सिसौली बस स्टैंड से पहले रजवाहे तक बने चौडे़ डिवाडरों के बीच बडे़ बडे़ गमले रखवाकर उनमें चाइनापाम के पौधे लगाए जाएंगे। डिवाइडरों को प्लेन करवाने के बाद उस पर बीच बीच में दो बडे़ बडे़ गमले रखवाकर एक गमले में दो से तीन पौधे लगाकर शहर को हरा भरा किया जाएगा।
वहीं, इस योजना के बारे में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आर्य समाज से आगे भी जल्द ही एसटी तिराहे तक शहर हरियाली व बीच में लाइट लगाने के बाद हरियाली व दूधिया रोशनी से चमकेगा।
पहले से गमलों में लगे सूखे पौधों को उखाड़कर भी उनमें चाइनापाम के पौधे लगा दिए गए हैं। डिवाइडर का काम पूरा होने के बाद गमले रखवाकर शहर को हरा भरा व हरित शामली व स्वच्छ शामली बनाया जाएगा।