फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से नहीं मिली टाट पट्टी, बच्चे जमीन पर बैठकर कर रहे पढ़ाई

विज्ञापन
झिंझाना पाथमिक स्कूल में जमीन पर बैठ कर पढाई करते बच्चे - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कटी फटी टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे बच्चे
विज्ञापन

सुपर इंट्रो: सर्व शिक्षा अभियान पर सरकार भारी भरकम बजट खर्च कर रही है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बैठने के लिए फर्नीचर की बात तो दूर टाट पट्टी तक ठीक नहीं हैं। छात्र छात्राएं जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर है। यह किसी के एक स्कूल की हालत नहीं, बल्कि कई स्कूलों की है। खासकर ग्रामीण अंचल के स्कूलों में व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। पेश है परिषदीय स्कूलों की ग्राउंड रिपोर्ट
शामली। सरकारी स्कूलों में छात्र छात्राओं के शैक्षिक स्तर में सुधार को आदेश होते हैं। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा जाता है, लेकिन धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। शामली जनपद के परिषदीय विद्यालयों की हालत बयां करती है कि यहां किस हाल में बच्चे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

- शौचालय है पानी नहीं, पंखे है कनेक्शन नहीं
शहर के मोहल्ला गुलशन नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 में कुल 91 बच्चे पंजीकृत है। बुधवार को करीब 55 बच्चे उपस्थित थे। कमरे के बाहर जमीन पर टाट पट्टी डालकर बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। कुछ बच्चे पुरानी और कटी फटी टाट पर बैठे थे तो, कुछ अपने घर से लाए बोरे पर बैठे थे। पेयजल के लिए पालिका की टंकी मेन गेट के निकट लगी थी। टंकी से पानी चला जाए तो बाहर सड़क पर लगे हैंडपंप से बच्चे पानी पीते है। शौचालय बने है, लेकिन टंकी का कनेक्शन नहीं। कमरों में पंखे लगे है, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं है। बच्चों को नए बैग इस साल नहीं मिले है। पिछले साल के पुुराने बैग से ही काम चला रहे है। विद्यालय के बाहर कूड़े का ढेर लगा था। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरशद अली और शिक्षा मित्र नाजिया ने बताया कि तीन साल से टाट पट्टी नहीं आई। पक्का फर्श बनवाने की मांग भी कर चुके हैं।
- चहारदीवारी न होने से विद्यालय में लगे कूड़े के ढेर
झिंझाना। कस्बा झिंझाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बने दोनों शौचालयों की हालत खस्ता मिली। पानी की व्यवस्था न होने से उसमें लगी सीट गंदी थी। स्कूल की चहारदीवारी नहीं होने से परिसर में कूड़े के ढेर लगे हैं। कार्यवाहक इंचार्ज यासमीन फातिमा ने बताया कि स्कूल में 178 बच्चे पंजीकृत हैं। छह कमरे हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था मात्र दो कमरों में है। खिड़कियों पर दरवाजे नहीं हैं।
- विद्यालय के आसपास फैली गंदगी
गांव वेदखेड़ी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक विलेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में 54 बच्चे पंजीकृत हैं। मिड-डे मील गैस चूल्हे पर बनाया जा रहा है। विभाग से गैस कनेक्शन स्वीकृत नहीं है। गैस चूल्हा और सिलिंडर खरीदने को इसी माह 4400 रुपये स्वीकृत हुए हैं। स्कूल के आसपास पशु बांधने से गंदगी रहती है।
- विद्यालय के बाहर लगे गंदगी के ढ़ेर
कैराना। प्राथमिक विद्यालय कैराना देहात के बाहर नाली गंदगी से अटी पड़ी थी। विद्यालय में 188 बच्चे पंजीकृत है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिवानी अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले बुधवार को प्रबंध समिति की बैठक में सफाई कराने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं निकला।
- विद्यालय परिसर में मिट्टी का ढेर
प्राथमिक विद्यालय एक जहानपुरा में दो माह पहले जल संरक्षण के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिनसे निकली मिट्टी का ढेर लगा था। स्कूल के बाहर भी साफ सफाई नहीं मिली। प्रधानाध्यापक मोहम्मद नसीम ने बताया कि बाहरी क्षेत्र में होने के कारण हवा चलती है। जिस कारण धूल उड़ती रहती है। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो जहानपुरा का पुराना भवन जर्जर है। इसमें कोई नहीं जाता। शौचालय भी जर्जर हालत में मिले। रसोई की दीवार में दरार पड़ गई हैं।
विज्ञापन

कोट
विद्यालय में टाट पट्टी नहीं दी जाती, उसे खरीदने के लिए पैसा दिया जाता है। विद्यालयों की व्यवस्था बनाने और साफ-सफाई रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जांच कराई जाएगी और जहां पर कमी मिलेगी, उसे दूर कराया जाएगा। - गीता वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

शामली के मौहल्ला गुलशन नगर प्राथमिक विद्यालय 15 में पुरानी टाट पटटी पर बैठ कर पढाई करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

.शामली के मौहल्ला गुलशन नगर प्राथमिक विद्यालय 15 के बाहर पडा कुडे का ढेर- फोटो : SHAMLI

कैराना -प्राथमिक विद्यालय नम्बर 1 जहानपुरा में खेल के मैदान पर लगा मिटटी का बडा ढेर- फोटो : SHAMLI

कैराना जहानपुरा प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में जर्जर शौचालय- फोटो : SHAMLI

कैराना प्राथमिक विद्यालय कैराना देहात के मुख्य गेट के आगे गंदगी से भरी नाली- फोटो : SHAMLI

कैराना प्राथमिक विद्यालय कैराना देहात में एक कमरे में कक्षा 3 व कक्षा 2 के छात्र- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के गांव बैदखेडी मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय। में खाली पडी शिक्षिक की कुर्सी- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के गांव बैदखेडी मे पूर्व माध्यमिक लगा मिटटी का ढेर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें