फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से लगवाते हैं झाडू़, मिड-डे मील भी नहीं देते

विज्ञापन
चौसाना। प्राथमिक विद्यालय नाई नंगला जाटान में हंगामा करते बच्चे के अभिवावक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना। प्राथमिक विद्यालय नाई नंगला जाटान में बच्चों के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि स्कूल में पढ़ाने के लिए अध्यापक नहीं आते हैं। मिड-डे मील भी बच्चों को नहीं मिलता।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव नाई नंगला में स्थित प्राथमिक स्कूल में कुल 46 बच्चे पंजीकृत हैं। जिस पर मात्र एक अध्यापक तैनात है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में अध्यापक नहीं आते। जिससे बच्चों का शिक्षण कार्य हो पा रहा है। शिकायत करने पर अभद्रता की जाती है। बुधवार को बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया है कि बच्चों को मिड-डे मील भी नहीं मिल रहा है। बच्चों से ही स्कूल में झाडू़ लगवाई जाती है। जिससे अभिभावकों में काफी रोष व्याप्त है। अभिभावकों में अनिल, अमरीश, शिवम, अमन, प्रदीप, अक्षय, सोनिया, मौसम, अनिल कुमार, जयसिंह आदि शामिल रहे।
उधर, ग्राम प्रधान रोहताश का कहना है कि अध्यापक का व्यवहार अशोभनीय है। मिड-डे मील भी बच्चों को नहीं दिया जाता है। हमें फल के लिए कहा गया है, लेकिन 11 बजे तक वहां कोई आता ही नहीं। उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। उधर, अध्यापक तरुण कुमार बोले कि जब प्रधान ऐसी शिकायत करेगा, तो अब मैं स्कूल नहीं खोलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें