फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने नियम तोड़ने पर थमाया गुलाब

Sun, 27 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
traffice news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यातायात के नियम तोड़ने वालों को शामली की प्राइमरी पाठशाला के बच्चों ने अनूठे तरीके से जागरूक किया। बच्चों ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर नियमों को तोड़ने वाले लोगों को रोककर गुलाब का फूल भेंट किया और नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन


यातायात जागरूकता माह के तहत शनिवार को बनखंडी स्थित प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर के एमएसके रोड पर वर्मा मार्केट के बाहर कार्यक्रम चलाया।

उद्घाटन एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा तथा पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने किया। इस दौरान उन्होंने यातायात पुलिस के साथ वाहन चालकों को रोका तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को एक-एक गुलाब का फूल दिया। कहा कि आपने नियम तोड़ा है, इसके लिए आपको गुलाब का फूल। इससे नियम तोड़ने वाले चालकों ने भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। इस दौरान बनखंडी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल, महेश गोयल,  टीएसआई भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें